बिजली गिरने से किसान की मौत
संवाद सहयोगी, रसूलाबाद: शुक्रवार सुबह खेतों में काम कर रहे कठिउरा निवासी किसान की ब
संवाद सहयोगी, रसूलाबाद: शुक्रवार सुबह खेतों में काम कर रहे कठिउरा निवासी किसान की बूंदाबांदी के बीच बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर मौत हो गई। किसान अपने बहनोई के यहां रह रहा था। इसकी सूचना मिलने पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई।
महचंदापुर जिला कन्नौज निवासी 28 वर्षीय लालमन पुत्र राम अवतार काफी समय से अपने बहनोई अनिरुद्ध कुमार के यहां रह रहा था। शुक्रवार को वह सुबह खेतों में काम करने के लिए गया था। इसी दौरान फोन आने पर वह मोबाइल से बातें करने लगा। तभी अचानक बादल गरजने के साथ ही वज्रपात हुआ और वह उसकी चपेट में आ गया। मौके पर ही झुलस कर उसकी मौत हो गई। उसका फोन भी ब्लास्ट हो गया। घटना की सूचना कन्नौज में किसान के परिजनों को दे दी गई है। किसान अविवाहित था।
घटना की जानकारी पाकर मौके पर उप जिलाधिकारी जेपी पांडेय पहुंचे और उन्हें विधिक आर्थिक सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया है।