Move to Jagran APP

एक भाई की मौत से दूसरे की सदमे में गई जान

संवाद सूत्र सरवनखेड़ा (कानपुर देहात) भाई प्रेम की घटना का प्रमाण गजनेर क्षेत्र में देखने क

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Mar 2021 06:55 PM (IST)Updated: Sat, 27 Mar 2021 06:55 PM (IST)
एक भाई की मौत से दूसरे की सदमे में गई जान
एक भाई की मौत से दूसरे की सदमे में गई जान

संवाद सूत्र, सरवनखेड़ा (कानपुर देहात) : भाई प्रेम की घटना का प्रमाण गजनेर क्षेत्र में देखने को मिला। छोटे भाई की तबीयत खराब होने के बाद मौत हुई तो यह खबर पाकर बड़े भाई को सदमे में हार्ट अटैक आ गया और उनकी भी जान चली गई। दोनों का एक साथ मूसानगर के घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। भाई प्रेम की चर्चा पूरे क्षेत्र में है।

loksabha election banner

गजनेर निवासी किसान 70 वर्षीय अनंतभान सिंह परिहार की शुक्रवार देररात करीब एक बजे शुगर बढ़ जाने से तबीयत खराब हो गई। स्वजन कानपुर अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उनकी मौत हो गई। इसकी जानकारी जब जूही सफेद कॉलोनी कानपुर नगर निवासी बड़े भाई 74 वर्षीय विजयभान सिंह को दी गई तो उन्हें गहरा सदमा लगा और हार्ट अटैक आ गया। बेटे पप्पू उन्हें कॉर्डियोलाजी लेकर पहुंचे जहां उनकी मौत हो गई। एक साथ दोहरी मार पड़ने से परिवार पर आफत टूट पड़ी। शनिवार को विजयभान सिंह का शव स्वजन लेकर पैतृक आवास गजनेर आए। दो भाइयों की मौत की सूचना जिसने भी सुनी घर पर पहुंचा। आसपास के लोगों की यहां भीड़ जुट गई। अनंतभान सिंह के बेटे लोकेंद्र सिंह परिहार टिकू ने बताया कि पिता जी व ताऊ में बहुत प्रेम था। भले वह कानपुर में रह रहे हों पर लगभग रोजाना बात होती थी। त्योहार समारोह के अलावा बीच में पूरा परिवार एकत्र होता था। दोपहर में दोनों शव को एक साथ अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। मूसानगर यमुना के किनारे अंतिम संस्कार हुआ। घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.