Move to Jagran APP

बारिश से गर्मी भागी, खुशनुमा हुआ मौसम

जागरण संवाददाता कानपुर देहात लगातार बढ़ रहे तापमान व गर्मी-उमस से अब लोगों को कुछ रा

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Jul 2021 07:02 PM (IST)Updated: Sun, 18 Jul 2021 07:02 PM (IST)
बारिश से गर्मी भागी, खुशनुमा हुआ मौसम
बारिश से गर्मी भागी, खुशनुमा हुआ मौसम

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : लगातार बढ़ रहे तापमान व गर्मी-उमस से अब लोगों को कुछ राहत मिली है। शनिवार रात व रविवार सुबह जमकर बारिश हुई। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। वहीं तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

loksabha election banner

जिले में दो दिनों से मौसम में परिवर्तन हुआ है और लोगों को गर्मी से निजात मिल सकी है। शनिवार देररात जमकर बारिश हुई जो करीब दो घंटे तक होती रही। इसके बाद रविवार सुबह फिर बारिश हुई। लोग सोकर उठे तो सड़कें गीली थीं और मौसम भी सुहाना था। इसके बाद दिनभर बदली छाई रही और सूर्य भगवान के दर्शन नहीं हो सके। दिनभर धूप न निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि कुछ दिन तक मौसम इसी तरह से रहने के आसार हैं। बदली रहने के साथ ही बारिश होगी। इससे तापमान में गिरावट रहेगी और लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलेगी।

किसान हुए खुश

अभी तक बारिश न होने से परेशान चल रहे किसानों की धान व मक्का की फसल की बारिश से सिचाई हो गई। रसूलाबाद के किसान राधेश्याम व अकबरपुर के किसान सुजीत सिंह ने बताया कि काफी दिनों से इंतजार था कि बारिश हो और अब जाकर बारिश हो सकी है। इसी तरह से मौसम रहे तो फसल को भरपूर पानी मिल जाएगा जो कि फायदेमंद है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.