बर्ड वाचिंग डे पर बच्चों ने जाना पक्षियों का महत्व
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : जिले की चार वन रेंज में बर्ड वा¨चग डे पर 241 बच्चों ने 1284
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : जिले की चार वन रेंज में बर्ड वा¨चग डे पर 241 बच्चों ने 1284 पक्षी देखे और उनकी आदतों के बारे में जाना। बच्चों को वन अफसरों ने बताया कि पक्षी पारिस्थितिकी तंत्र के लिए महत्वपूर्ण हैं।
वन विभाग पर हरियाली बढ़ाने के साथ वन्य जीव व पक्षी संवर्धन का दायित्व है। प्रत्येक वर्ष नौ फरवरी को बर्ड वा¨चग डे मनाया जाता है। इस बार वन अफसरों ने अकबरपुर, भोगनीपुर, रसूलाबाद व डेरापुर वन रेंज में चिह्नित स्थलों व तालाब आदि के नजदीक प्रवासी व देश के पक्षियों को देखा। वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार अकबरपुर रेंज में अंगनू तालाब पर 60 बच्चों ने 324 पक्षी देखे। इसमें पेंटेड स्टार्क, ब्लैक कॉर्ममोरेंट, रिवर लैप¨वग, केटल इग्रेट व ग्रे हेरान आदि प्रवासी पक्षी देखकर बच्चों ने उनकी आदतों के बारे में जाना। इसी प्रकार डेरापुर वन रेंज में 26 बच्चों ने, भोगनीपुर में 70 बच्चों ने व रसूलाबाद में 65 बच्चों ने देशी व प्रवासी पक्षी देखे। डीएफओ डा. ललित कुमार गिरी ने बताया कि कुल 241 बच्चों ने 1284 पक्षी देखे। इस दौरान 134 वन कर्मी भी मौजूद रहे।