बलिदानी रोहित यादव की मूर्ति का हुआ अनावरण
लोगों ने नम आंखों से किया याद
बलिदानी रोहित यादव की मूर्ति का हुआ अनावरण
संवाद सहयोगी, डेरापुर : जम्मू के शोपियां में आतंकी हमले में बलिदान हुए रोहित यादव की मूर्ति का अनावरण जिलाधिकारी नेहा जैन व सीडीओ सौम्या पांडेय ने गांव डिरवापुर में किया। एनसीसी कैडेट व आम जनमानस को देश के प्रति सच्ची श्रद्धा रखने देश की सेवा करने के लिए हमेशा तत्पर रहने की अपील की। कानपुर छावनी से आए असम रेजिमेंट के सैनिकों ने राष्ट्रीय धुन बजाकर बलिदानी को श्रद्धांजलि दी।<ङ्कक्चष्टक्त्ररुस्न>डिरवापुर गांव के सेना के जवान रोहित यादव ने जम्मू के शोपियां में आतंकवादियों से लड़ते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। तीसरी पुण्यतिथि पर बलिदानी रोहित यादव की मूर्ति का अनावरण हुआ। डीएम, सीडीओ ने पूर्व सैनिकों, परिवार व ग्रामीणों संग मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। डीएम ने कहा कि रोहित यादव देश के सच्चे सपूत थे। उन्होंने अपने परिवार एवं अपने प्राणों की परवाह न करते हुए देश के दुश्मनों को करारा जवाब दिया। बलिदानी की पत्नी वैष्णवी, पिता गंगा सिंह, भाई सुमित यादव ने भी नम आंखों से याद किया। पूर्व सैनिक रमेश मिश्रा, बृजगोपाल यादव, सुरेश यादव, सुरेश चंद, रामस्वरूप पाल, बाबू सिंह, रामराज, बृजगोपाल रहे।