Move to Jagran APP

सपा ने किसान चौपाल लगा सुनी समस्या

संवाद सूत्र सरवनखेड़ा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर जमरेही में सपाईयों ने चौपाल लगा किस

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Mar 2021 06:34 PM (IST)Updated: Mon, 22 Mar 2021 06:34 PM (IST)
सपा ने किसान चौपाल लगा सुनी समस्या
सपा ने किसान चौपाल लगा सुनी समस्या

संवाद सूत्र, सरवनखेड़ा : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर जमरेही में सपाईयों ने चौपाल लगा किसानों से बातचीत की। वहीं पंचायत चुनाव में पार्टी के लोगों को जिताने के लिए रणनीति बनाई।

loksabha election banner

सोमवार जमरेही गांव में समाजवादी पार्टी ने किसान चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव ने किसानों से रूबरू होते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और विश्वास दिलाते हुए कहा कि किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। पार्टी की सरकार बनने पर सारी समस्याएं दूर होंगी। भोगनीपुर विधानसभा प्रभारी नरेंद्र पाल सिंह मनु ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि किसान बिल लाकर किसानों को परेशान किया है। सपा की सरकार में किसानों की हर जगह सुनवाई थी और कभी समस्या नहीं आई। पूर्व जिलाध्यक्ष वीरसेन यादव ने कहा कि सिचाई और पलेवा के समय रजबहों और नहरों से पानी गायब रहता है। बिचौलियों से उपज खरीदे जाने से किसान आपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। चौपाल की अध्यक्षता दलवीर सिंह ने की। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष लाखन सिंह यादव, नसरुद्दीन कुरैशी, धर्मेंद्र सिंह परिहार, शिशुपाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह, विजय बहादुर सिंह, हनुमान सिंह, राजेश यादव, धर्मेंद्र त्रिवेदी, मटरू यादव, निर्भय सिंह, रामेंद्र सिंह, सोनू सिंह व जगपाल मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.