एसपी ने महिला थाना व पुलिस लाइन का किया निरीक्षण
जागरण संवाददाता कानपुर देहात एसपी अनुराग वत्स ने शुक्रवार को महिला थाना व पुलिस लाइन का
By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 08:35 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2020 08:35 PM (IST)
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : एसपी अनुराग वत्स ने शुक्रवार को महिला थाना व पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ सफाई रखने व सुरक्षा के पूरे इंतजाम रखने को कहा।
एसपी सबसे पहले लाइन पहुंचे यहां पर उन्होंने अलग अलग प्रभाग को देखा और आरआई को साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी। उन्होंने हरियाली के लिए पेड़ पौधे भी लगाने को कहा। इसके बाद महिला थाने का निरीक्षण उन्होंने किया। थाने पर आने वाली हर महिला फरियादी की शिकायत प्राथमिकता से सुनने व उसके निस्तारण के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि सभी पुलिस कर्मी मास्क जरूर पहने और जो सुरक्षा के बाकी निर्देश है उनका बखूबी पालन करें। इस दौरान सीओ अकबरपुर संदीप सिंह मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें