सरहदों पर सैनिकों ने शहादत देकर की मां भारती की रक्षा
संवाद सहयोगी झींझक देश सेवा के लिए सेना के जवान सर्दी गर्मी के साथ ही विपरीत परिस्थितियों
संवाद सहयोगी, झींझक : देश सेवा के लिए सेना के जवान सर्दी गर्मी के साथ ही विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हैं। देश की रक्षा के लिए वह अपने प्राणों को बलिदान कर देते हैं हमें सैनिकों व उनके परिवार का सम्मान करना चाहिए। यह बात इंडियन वेटरन्स आर्गनाइजेशन द्वारा आयोजित शहीद दिवस सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह ने कही।
शहीद दिवस पर रविवार को कस्बे में इंडियन वेटरन्स आर्गनाइजेशन के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आर्गनाइजेशन के अध्यक्ष ने कहा कि हमारा संगठन पूरे भारत में है। यह पूर्व सैनिकों का संगठन है। जिन महान आत्माओं ने अपनी शहादत देकर हमें सुरक्षित रखा ऐसी आत्माओं को मैं नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव ने देश के लिए अपनी शहादत दी, जिससे हम लोग आज आजादी से जी रहे हैं। हमारे सैनिक साथियों ने सरहदों पर मां भारती की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। कार्यक्रम में सैनिकों के स्वजनों सरोज कुमारी, शकुंतला देवी, कमला देवी समेत आधा दर्जन से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया गया। एसडीएम सिकंदरा आरसी यादव, तहसीलदार डेरापुर लाल सिंह, इंडियन वेटरन्स आर्गनाइजेशन के तेलंगाना प्रदेश सचिव रमन स्वामी, उपाध्यक्ष विजय दुबे, आंध्र प्रदेश उपाध्यक्ष एनआर रेड्डी, पंजाब अध्यक्ष जसपाल जानी, राजस्थान के अध्यक्ष केएन शेखावत, कानपुर देहात जिलाध्यक्ष बृजगोपाल यादव, बृजेश सिंह परिहार, लल्ला सिंह सुरेश शर्मा, अमर सिंह पाल, सुदामा शुक्ला, एनपी सिंह मौजूद रहे।