अग्निशमन केंद्र बन कर तैयार, लोकार्पण का इंतजार
संवाद सहयोगी, रसूलाबाद: जिले की दूरस्थ तहसील रसूलाबाद में 2.96 करोड़ रुपये की लागत से तीन
संवाद सहयोगी, रसूलाबाद: जिले की दूरस्थ तहसील रसूलाबाद में 2.96 करोड़ रुपये की लागत से तीन वर्ष 8 माह में अग्निशमन भवन बनकर तैयार हो गया है। देरी से ही सही तहसील मुख्यालय में अग्निशमन प्रशासनिक भवन बनने से अग्निसुरक्षा व जीवन रक्षा सुनिश्चित होगी। अब लोगों को भवन के लोकार्पण का इंतजार है।
जिला मुख्यालय की सबसे दूरस्थ तहसील रसूलाबाद है। वर्ष 2015 में रसूलाबाद तहसील मुख्यालय में विसधन मार्ग पर निभू गांव में अग्निशमन केंद्र भवन निर्माण को मंजूरी मिली थी। कार्यदायी संस्था यूपी सिडको ने फरवरी 2016 में ठेकेदार के माध्यम से निर्माण कार्य शुरू किया। काम कछुआ गति से कराए गए। हालात ये हुए कि संपूर्ण लागत बजट मिलने के बाद भी अग्निशमन केंद्र भवन निर्माण में तीन वर्ष 8 माह लग गए। मौजूदा समय में अग्निशमन प्रशासनिक भवन बनकर तैयार है। विजय मिश्रा, जीतू त्रिपाठी, राजीव शुक्ला, हाफिज मोइन खान, बॉबी दुबे, अर¨वद यादव, शिव ¨सह यादव, मयंक त्रिपाठी, प्रमोद शुक्ला आदि लोगों ने जल्द अग्निशमन केंद्र लोकार्पण की मांग उठाई है।
इंसेट)
रसूलाबाद में अग्निशमन केंद्र भवन पूरा कराने की जानकारी ठेकेदार ने दी है। भवन में निर्माण सत्यापन कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- विश्वरूप बनर्जी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी कानपुर देहात
इंसेट)
डेढ़ सौ गांवों व तहसील मुख्यालय को मिलेगा फायदा
अग्निशमन केंद्र भवन लोकार्पण के बाद यहां दमकल कर्मी 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। जबकि दमकल की गाड़ियां मुहैया रहेंगी। इसका लाभ लगभग डेढ़ सौ से अधिक गांवों व तहसील मुख्यालय के कस्बे को मिलेगा। अग्निकांड पर त्वरित रिस्पांस मिलेगा तो आग से नुकसान में कमी आएगी। मौजूदा समय में आग लगने पर माती या फिर सिकंदरा से दमकल कर्मी पहुंचते हैं।