Move to Jagran APP

सेवा सप्ताह के अंतिम दिन भाजपा ने 71 जगह चलाया स्वच्छता अभियान

जागरण संवाददाता कानपुर देहात भाजपा की ओर से चलाए जा रहे सेवा सप्ताह अभियान के अंतिम दि

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Oct 2021 08:48 PM (IST)Updated: Sat, 02 Oct 2021 08:48 PM (IST)
सेवा सप्ताह के अंतिम दिन भाजपा ने 71 जगह चलाया स्वच्छता अभियान
सेवा सप्ताह के अंतिम दिन भाजपा ने 71 जगह चलाया स्वच्छता अभियान

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : भाजपा की ओर से चलाए जा रहे सेवा सप्ताह अभियान के अंतिम दिन शनिवार को जिले के 71 स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नहर, तालाब, झील, मंदिर सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चला लोगों को जागरूक किया।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान व डा. सतीश शुक्ला ने रनिया स्थित नहर के पास स्वच्छता अभियान चला चलाया। नहर के आसपास भाजपा कार्यकर्ताओं ने सफाई की साथ ही मौजूद लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया। शोभन सरकार स्थित पोखर में पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी व विधायक प्रतिभा शुक्ला के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। अकबरपुर ब्लाक प्रमुख आशीष मिश्रा ने कसूला स्थित झील में स्वच्छता अभियान चलाया। राज्यमंत्री अजीत पाल ने सिकंदरा झील व विधायक विनोद कटियार ने भोगी सागर तालाब में स्वच्छता अभियान चला लोगों को जागरूक किया। इसके साथ ही ब्लाक प्रमुख स्वतंत्र पासवान, ब्लाक प्रमुख प्रमिला कटियार, राहुल अग्निहोत्री, श्याम सिंह सिसोदिया, राजेंद्र सिंह चौहान सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभियान चला लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इसी प्रकार ब्लाक प्रमुख राधा दुबे के पति किशन दुबे ने रिद नदी के करकरापुर घाट, विधायक निर्मला संखवार ने धर्मगढ़ बाबा मंदिर के आसपास अभियान चला लोगों को जागरूक किया। मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा ने बताया कि भाजपा की ओर से सेवा सप्ताह के तहत जिले के 71 स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया है। वहीं शिवली में भाजपा के मंडल अध्यक्ष योगराज के नेतृत्व में जागेश्वर मंदिर में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान बृजेंद्र सिंह, पिटू गुप्ता, दीपक गुप्ता, आशुतोष त्रिवेदी, अनुराग सिंह गौर, सुशील पांडेय, ज्ञानेंद्र मिश्रा, आनंद शुक्ला मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.