Move to Jagran APP

अब बंद कक्ष में महिला फरियादी दर्ज करा सकेंगी शिकायतें

संवाद सूत्र सरवनखेड़ा थाना गजनेर में महिला हेल्प डेस्क कक्ष न होने के कारण फरियादियों

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Mar 2021 07:20 PM (IST)Updated: Tue, 09 Mar 2021 07:20 PM (IST)
अब बंद कक्ष में महिला फरियादी दर्ज करा सकेंगी शिकायतें
अब बंद कक्ष में महिला फरियादी दर्ज करा सकेंगी शिकायतें

संवाद सूत्र, सरवनखेड़ा : थाना गजनेर में महिला हेल्प डेस्क कक्ष न होने के कारण फरियादियों को समस्या होती थी। वह खुलकर अपनी पीड़ा बताने में संकोच करती थी। इसे देखते हुए गजनेर थाने में महिला कक्ष का निर्माण कराया गया है। मंगलवार को नवनिर्मित कक्ष में महिला फरियादियों की शिकायतें ली गईं।

loksabha election banner

अब तक थाना प्रभारी कार्यालय के बगल मे महिला सिपाही बैठकर महिला फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण करती थी। इससे महिला फरियादियों को असुविधा होती थी। इसे ध्यान में रखते हुए थाना परिसर में एक महिला हेल्प डेस्क कक्ष का निर्माण कराया गया था। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई, जिससे महिला सिपाहियों को बैठने के लिए एकांत में बैठकर महिला फरियादियों की समस्याएं सुनने को मौका मिलेगा। इसे फरियादियों को भी अपनी बात कहने में कोई संकोच नहीं होगा। महिला हेल्प डेस्क कक्ष में लैपटॉप कंप्यूटर सहित व्यवस्थित तरीके से चालू हो गया। थाना प्रभारी गजनेर गंगा सिंह ने बताया कि महिला फरियादियों के लिए महिला हेल्प डेस्क कक्ष की विधिवत शुरुआत कर दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.