नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व ने दोहराया इतिहास
जागरण संवाददाता कानपुर देहात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुशल नेतृत्व क्षमता ने फिर से इति
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुशल नेतृत्व क्षमता ने फिर से इतिहास दोहराया है। भाजपा की प्रचंड जीत उन्हीं की देन है। यह बात गुरुवार को अपने पक्ष में जीत का रुझान आने पर शाम को माती स्पोर्टस स्टेडियम मतगणना स्थल पहुंचे अकबरपुर सीट के उम्मीदवार देवेंद्र सिंह भोले ने कही।
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 की माती स्पोर्टस स्टेडियम में सुबह निर्धारित समय पर मतगणना शुरू हुई। अकबरपुर लोकसभा सीट से जुड़ी अकबरपुर-रनियां विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के पहले राउंड से भाजपा की बढ़त रही। जो हर राउंड के बाद ज्यादा होती चली गई। शाम तीन बजे के बाद रुझान पूरी तरह से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले के पक्ष में होने की जानकारी पर भाजपाईयों के खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। शाम करीब चार बजे सांसद देवेंद्र सिंह भोले स्पोर्टस स्टेडियम मतगणना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने जीत की मुद्रा में खुशी का इजहार किया। सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कहा कि भाजपा की प्रचंड जीत के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुशल नेतृत्व है। जनता ने उनके कार्यों को सराहते हुए फिर से भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने सभी वादों को पूरा किया है। आगे भी भाजपा अपने वादों को पूरा करती रहेगी। जीत पक्की होते ही जुटी भीड़
गुरुवार शाम करीब तीन बजे अकबरपुर लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत के रुझान आने की सूचना पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी। हालांकि उन्हें मतगणना स्थल से 200 मीटर दूरी पर लगाए गए भाजपा के टेंट पर ही रोक दिया गया। भाजपाईयों के बढ़ते काफिले के चलते पुलिस लाइन रोड पर जाम की स्थिति बन गई। जिसे संभालने में पुलिस के पसीने छूटे गए।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप