शहीदों के सम्मान में निकाली नमन एक्सप्रेस
रूरा कानपुर देहात: भारत वीरों का देश है वीरांगनाओं का प्रदेश है। रात दिन अपनी जान पर
रूरा कानपुर देहात: भारत वीरों का देश है वीरांगनाओं का प्रदेश है। रात दिन अपनी जान पर खेल कर अपने परिवारों की यादों के सहारे कर्तव्य पालन करने वाले जवानों के कारण ही हमें चैन की नींद सोते है। भारत के महान वीर सपूतों के कारण ही हमारे देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। हमें अपने देश के वीर सैनिकों के सम्मान में सदैव तत्पर रहना चाहिए। यह बात शहीदों के सम्मान में चलाई गई वीर शहीद नमन एक्सप्रेस बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए ग्रेप¨लग की दक्षिण एशियाई देशों के बीच से भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर लाने वाली रूरा निवासी छात्रा शान्या ने कही।
वीर शहीद नमन एक्सप्रेस मदर लैंड एकेडमी से प्रारंभ होकर प्रेमा देवी, कारी गहलौं, कड़री समेत विभिन्न इलाकों में घूमते हुए विद्यालय पहुंची। इस दौरान नमन एक्सप्रेस में सवार बच्चे राष्ट्रभक्ति गीत के साथ ही वंदे मातरम, पुलवामा के शहीद अमर रहे आदि जोशीले नारे लगा रहे थे। एकेडमी के डायरेक्टर अशोक ¨सह यादव ने कहा कि भारत सहिष्णु देश है। पाकिस्तान हर बार मनमानी करता है। लेकिन अब देश उसी की भाषा में उसे जवाब देगा। अब हमारे सब्र का बांध टूट चुका है। देश के हर कोने से आतंकवाद का सफाया करने की मांग उठ रही है। सरकार को इस दिशा में कठोर कदम उठाने होगे। इस दौरान वीरेन्द्र ¨सह यादव, नवीन कुमार दीक्षित, जान्हवी, अर्चना, मानवी,स्वाती, आकाश, शोभित, खुशबू, शिवम, वीरेन्द्र कुशवाहा, राजेश शर्मा आदि उपस्थित थे।