मिथिलेश अध्यक्ष और राज किशोर जिला मंत्री घोषित
शिक्षकों की नवीन कार्यकारिणी गठित
मिथिलेश अध्यक्ष और राज किशोर जिला मंत्री घोषित
जागरण संवाद, कानपुर देहात : उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ नवीन कार्यकारिणी का गठन मंगलवार को हुआ।
उन्होंने आपसी विचार विमर्श के बाद मिथलेश कुमार को जिलाध्यक्ष, अजय पाल यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उमाकांत द्विवेदी, नारायण बाजपेयी, मधुसूदन शास्त्री, योगेंद्र पाल सिंह यादव, महेंद्र कुमार अवस्थी को उपाध्यक्ष, राज किशोर सिंह को जिलामंत्री, वीरेंद्र कुमार कुशवाहा को कोषाध्यक्ष, रमाशंकर शुक्ला, राजेश कुमार द्विवेदी, सतीश कुमार बाजपेयी को संयुक्त मंत्री बनाया गया। प्रतिभा द्विवेदी, अनुपम सिंह तोमर, अवधेश कुमार दीक्षित, अनुपम पाठक, बृजकिशोर तिवारी को संगठन मंत्री रजत अग्निहोत्री को मीडिया प्रभारी व सुबोध कुमार, पुष्पेंद्र सिंह यादव को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चयनित कर नामों की घोषणा की। शिक्षकों ने खुशी व्यक्त करते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा करा बधाई दी। संरक्षक मंडल सदस्य अशोक कुमार अवस्थी, रमेश कटियार, सिद्धनाथ यादव, विमलेश दीक्षित व बीके मिश्रा की देखरेख में गठन हुआ।