मिशन शक्ति : अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहे महिलाएं
संवाद सहयोगी सिकंदरा क्षेत्र के सखिन बुजुर्ग गांव स्थित छत्रपति शिवाजी महाविद्यालय सभागार में मि
संवाद सहयोगी, सिकंदरा : क्षेत्र के सखिन बुजुर्ग गांव स्थित छत्रपति शिवाजी महाविद्यालय सभागार में महिलाओं की सुरक्षा व आत्मनिर्भर बनाने के लिए मिशन शक्ति के तहत गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सीओ सिकंदरा राजाराम चौधरी ने छात्राओं से कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार ने सरकारी हेल्पलाइन नंबर 1090 के अलावा मनचलों पर अंकुश लगाने के लिए एंटी रोमियो टीम को भी सक्रिय किया है। आप लोग अपने अधिकारों को जानें व खुद के अलावा दूसरों को भी जागरूक करें। महिलाओं पर होने वाले घरेलू हिसा, चिकित्सा स्वास्थ्य व दहेज उत्पीड़न से संबंधित कई विभिन्न अधिकारों की जानकारी दी गई। छात्राएं छवि सिंह, लाइवा, आसिफा निशा शर्मा, कहकशा, जेबा, रश्मि सिंह ने मिलकर नारी सुरक्षा एवं नारी उत्थान से संबंधित रंगोली मनमोहक रंगोली तैयार की। सीओ ने इसे सराहा व छात्राओं को पुरस्कृत किया। थानाध्यक्ष विद्यासागर सिंह, पंकज कटियार, मोहम्मद मारूफ मौजूद रहे।