Move to Jagran APP

दक्षिण पश्चिमी हवा के प्रभाव से चढ़ेगा पारा

जागरण संवाददाता कानपुर देहात दक्षिण पश्चिमी हवा के प्रभाव से मौसम गातार गर्म हो रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Jul 2021 05:39 PM (IST)Updated: Sun, 04 Jul 2021 05:39 PM (IST)
दक्षिण पश्चिमी हवा के प्रभाव से चढ़ेगा पारा
दक्षिण पश्चिमी हवा के प्रभाव से चढ़ेगा पारा

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : दक्षिण पश्चिमी हवा के प्रभाव से मौसम गातार गर्म हो रहा है। तापमान में हो रही बढ़ोतरी के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

loksabha election banner

जून मध्य में हुई बारिश के बाद अधिकतम तापमान में करीब 10 डिग्री सेल्सियस की कमी होने से मौसम खुशनुमा हो गया था। इससे लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली थी, लेकिन इसके बाद फिर से मौसम शुष्क हो गया। उत्तर पश्चिमी हवा के कारण बढ़ी उमस ने लोगों को परेशान कर दिया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। पारे में हो रही बढ़ोतरी के साथ उमस के कारण लोगों को घरों में भी चैन नहीं मिल रहा है। वहीं आवागमन करने वालों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आगामी दिनों में भी लोगों को गर्मी उमस से राहत मिलने की उम्मीद कम दिख रही है। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि दक्षिण पश्चिमी हवा के प्रभाव से मौसम शुष्क रहेगा, जिससे मौजूदा सप्ताह में बारिश की संभावनाएं कम हैं। आसमान में बदली छाई रहने से उमस बढ़ेगी। वहीं स्थानीय स्तर पर हल्की व मध्यम बूंदाबांदी की संभावना जरूर है, लेकिन दक्षिण पश्चिम मानसून से मौसम शुष्क रहेगा। आगामी 10 जुलाई से मानसूनी बारिश की संभावनाएं दिख रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.