Move to Jagran APP

संदिग्ध हालात में विवाहिता का फंदे पर लटका मिला शव

संवाद सहयोगी झींझक मंगलपुर थाना के घुसटी गढि़या गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता का

By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Feb 2021 05:34 PM (IST)Updated: Tue, 23 Feb 2021 05:34 PM (IST)
संदिग्ध हालात में विवाहिता का फंदे पर लटका मिला शव
संदिग्ध हालात में विवाहिता का फंदे पर लटका मिला शव

संवाद सहयोगी, झींझक : मंगलपुर थाना के घुसटी गढि़या गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज न देने पर हत्या का आरोप लगाया है।

loksabha election banner

घुसटी गढि़या गांव निवासी शोभन सिंह की 22 वर्षीय पत्नी रचना का शव मंगलवार सुबह कमरे में फांसी पर लटका मिला। जानकारी पर मायके कल्याणपुर परिहारनडेरा फतेहपुर निवासी रचना के पिता राजपाल अन्य स्वजनों संग यहां पहुंचे। उन्होंने बताया कि 29 अप्रैल 2018 को बेटी का विवाह किया था। दहेज भी खूब दिया था लेकिन इसके बाद भी पति शोभन व ससुरालीजन परेशान करते हुए और दहेज लाने का दबाव बनाते थे। विरोध करने पर बेटी को परेशान किया जाने लगा। इसके बाद भी किसी तरह से वह ससुराल में सब सहन करती रही, उन्होंने भी कई बार समझाया, लेकिन ससुरालियों की हरकत में कोई सुधार नहीं आया। सोमवार देररात उन्हें जानकारी मिली कि बेटी की हत्या कर दी गई। सुबह वह यहां आए तो बरामदे में शव पड़ा था। वहीं ससुरालियों ने पति पत्नी में हुए विवाद के बाद फांसी लगा लेने की बात कही है। शोभन सिंह ने पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी। थाना प्रभारी मंगलपुर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण पता चल सकेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.