कंट्रोल रूम से मिलेगी निर्वाचन से संबंधित जानकारी
जागरण संवाददाता कानपुर देहात विधानसभा चुनाव से संबंधित जानकारियों के साथ ही आदर्श आचार
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : विधानसभा चुनाव से संबंधित जानकारियों के साथ ही आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के लिए कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसमें आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत के साथ ही अन्य जानकारियां आमजन को उपलब्ध हो सकेंगी।
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधान सभा निर्वाचन 2022 को लेकर कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया। जिला प्रशासन की ओर से कंट्रोल रूम में 05111-297056, 7068184757, 7068188337, 7068187797 व 7068185955 नंबर जारी किए गए हैं। इसके साथ ही टोल फ्री नंबर 1950 व वाट्सएप नंबर 7068185751 पर विधान सभा चुनाव से संबंधित जानकारी जनपदवासी ले सकते हैं। वहीं आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन व शांति व्यवस्था को लेकर इन नंबरों पर शिकायत व सुझाव लिए व दिए जा सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी जेपी सिंह ने सभी अधिकारियों को कंट्रोल रूम में व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।