माती मुख्यालय रोड पर हटाया अवैध अतिक्रमण
कानपुर देहात माती मुख्यालय रोड पर दुकानों का अवैध अतिक्रमण नगर पंचायत ने हटाया। दोबार
By JagranEdited By: Published: Mon, 28 Sep 2020 10:58 PM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2020 10:58 PM (IST)
कानपुर देहात : माती मुख्यालय रोड पर दुकानों का अवैध अतिक्रमण नगर पंचायत ने हटाया। दोबारा कब्जा न करने की चेतावनी दी गई।
माती मुख्यालय रोड पर ठेला व अस्थायी निर्माण कर दुकानों का कब्जा है। सोमवार को ईओ देवहूति पांडेय ने यहां पर अभियान चलाया। दुकानों का कब्जा गिराया गया और सामान को कब्जे में लिया गया। सभी कब्जेदारों से जुर्माना वसूला गया। दोबारा यहां पर अवैध अतिक्रमण करने पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी गई। इस दौरान बाकी कब्जेदारों में हड़कंप मच गया और वह खुद ही अपना कब्जा हटाने में जुट गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें