Move to Jagran APP

भूलै वाले का नाही दीहैं अबकी हम वोट

मेहरबान खान मूसानगर जबै चुनाव आवै तो ऐइस याद करत हैं और पैर छूई लेत हैं कि जैस को

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Apr 2021 06:08 PM (IST)Updated: Wed, 21 Apr 2021 06:08 PM (IST)
भूलै वाले का नाही दीहैं अबकी हम वोट
भूलै वाले का नाही दीहैं अबकी हम वोट

मेहरबान खान, मूसानगर : जबै चुनाव आवै तो ऐइस याद करत हैं और पैर छूई लेत हैं कि जैस कोऊ रिश्तेदार हो। वोट ले लेई के बात यादो नहीं रखिहै और विकास करावै का तो दूर है। यह बात अमरौधा के खिरियनपुरवा के महेंद्र ने गांव में लगी चुनावी चौपाल में कही। उनके तरह ही ज्यादातर गांव में भूलने वाले को वोट नहीं देने की चर्चा ही हर तरफ है।

loksabha election banner

गांव गांव अब केवल पंचायत चुनाव की चर्चा चल रही है। गेहूं की कटाई मड़ाई के अलावा किसानों को समय मिल रहा तो गांव के विकास के लिए कौन प्रत्याशी सही रहेगा इसी पर विचार विमर्श हो रहा है। अमरौधा की ग्राम सभा चपरेहठा में पांच मजरा लगते हैं, जिसमें खिरियन पुरवा, किसवा दुरौली व मंगल पुरवा लगते हैं। खिरियनपुरवा में लोग चौपाल लगाकर अपना गुणा भाग लगा रहे थे कि कौन प्रत्याशी जीतेगा और कौन हारेगा। यहां बैठे युवा अरुण कुमार बोले कि अबकै बार बदलाव के हवा चली रहो और सबै विकास व शिक्षितै का वोट दीहैं का सोची रहय। शिक्षित जो होई ऊ गांव के विकास तो कराबै करी। अधूरा विकास जो पूरा करबै का वादा सही से करी ओखे ही हम वोट दीहैं। उसी बीच किसान राजू यादव बोल पड़े कि भइया गरीबन की बात करबै वाला ही प्रत्याशी हमय पसंद है और ऐइस का चुनाव हम कीहैं, जिससे भला तो कछु होवे। उसी समय वहां पर खेत से लौटकर लल्लू पहुंचे तो सबकी बात सुनकर बोले कि गांव मा हर इंसान चाही रहो कि पढ़ा लिखा ही हमाओ जनप्रतनिधि बनै। सबै संगे एक जैसा समान रूप से विकास कराबै। रामाशंकर बोले कि कई बार जाति पात के चक्करन में पड़ी कै अपनो व गांव का नुकसान कियो है लेकिन अबकै अइस न होई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.