फूलों से खेली होली, मनाया महोत्सव
संवाद सहयोगी रसूलाबाद: बांके बिहारी की देख छटा, मेरो मन हो गयो लटा पटा, कब से खोजूं बन
संवाद सहयोगी रसूलाबाद: बांके बिहारी की देख छटा, मेरो मन हो गयो लटा पटा, कब से खोजूं बनवारी को, बनवारी को, गिरिधारी को। कोई बता दे उसका पता, मेरो मन है गयो लटा पटा.. धुन के बीच महोत्सव राधा-कृष्ण के प्यार में सराबोर हो गया। बांके बिहारी की जय बोलने के साथ श्रद्धालुओं ने भी फूलो की होली का जम कर आनंद लिया।
शिव धाम महोत्सव में शनिवार की रात कृष्ण लीला मंचन का पूरे उत्साह के साथ समापन हुआ। अंतिम दिन भगवान कृष्ण-राधा के साथ फूलों की होली महोत्सव का मंचन किया गया। गुलाब के फूलों की पंखुड़ियों के बीच अन्य रंग बिरंगे फूलों के बीच राधा-कृष्ण की मनमोहक छवि के सभी ने दर्शन किये। इस होलीकोत्सव में राधा-कृष्ण को फूलों से ढक दिया गया।
लाल व पीले गुलाब की पंखुड़ियों से राधा कृष्ण को सरोबार कर देने के इस मनमोहक ²श्य से दर्शक अभिभूत हो गये। इस मौके पर उसरी ग्राम प्रधान किरण ¨सह के साथ में उदय प्रताप ¨सह सहित क्षेत्र के तमाम लोग उपस्थित रहे। इसके बाद राधा-कृष्ण के स्वरूप की आरती उतारी गई और भजन का आयोजन हुआ। सभी श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया।