'महंगाई के लिए केंद्र व प्रदेश की सरकार जिम्मेदार'
भोगनीपुर, अंप्र : बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र व प्रदेश की सरकारें जिम्मेदार हैं, जिससे आम आदमी को दो जून की रोटी जुटाना मुश्किल हो रहा है। यह बात रविवार को भारतीय जनता पार्टी के विजय संकल्प समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष डा. महेंद्र सिंह ने कही।
पुखरायां में आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि एक ओर केंद्र सरकार को सपा का समर्थन प्राप्त है, वहीं दूसरी ओर पेट्रोल के दाम बढ़ने पर सपाई पुतला फूंकने का ढोंग कर रहे हैं। प्रदेश मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि वर्ष 2012 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को जिताने के लिए कार्यकर्ता प्रतिदिन जनसंपर्क कर पार्टी की नीतियों से अवगत कराएं। समारोह को पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्रा, पूर्व एमएलसी अशोक द्विवेदी, संगठन मंत्री जितेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी, किसान मोर्चा अध्यक्ष राजेश सचान, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान, श्याम सिंह सिसौदिया, वंशलाल कटियार, डा. आरएस सचान, योगेंद्र द्विवेदी उर्फ रामू, रवी शुक्ला, अनिल बाजपेयी, सौरभ मिश्रा, अंबरीश अग्निहोत्री ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन शिवप्रसाद मिश्रा ने किया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर