महिलाओं के लिए सरकार ने उठाए बेहतर कदम : गीता शाक्य
जागरण संवाददाता कानपुर देहात भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य का
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य का पार्टी कार्यालय माती में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कमल शक्ति संवाद व पत्र वितरक सदस्यता अभियान के तहत बड़ी संख्या में महिलाओं ने समारोह में भाग लिया।
प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने कहा कि मोदी और योगी सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए कई विकास योजनाएं शुरू की है, जिससे महिलाओं के जीवन में खुशहाली आई है। महिलाओं की सुरक्षा का जिम्मा योगी सरकार ने लेकर अपराधियों को जेल भेजने का काम किया है। जीरो टालरेंस की नीति के आधार पर योगी सरकार पंडित दीनदयाल के सिद्धांतों के आधार पर सबका साथ सबका विकास का कार्य कर रही है। गरीब महिलाओं को उज्वला योजना के अंतर्गत मुफ्त में गैस सिलिडर दिए। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाओं की झड़ी लगा दी। घर-घर शौचालय बनवाने के साथ गांवों तक सड़कें बनवाई है। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा रेणुका सचान ने की। 18 मंडलों से महिला मोर्चा की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस मौके पर विधायक निर्मला संखवार, ब्लाक प्रमुख प्रमिला कटियार, ज्योत्सना कटियार, मनीषा शुक्ला, विनीता गुप्ता, रानी पाल, सुनीता श्रीवास्तव, दीपिका सेंगर, सुधा सिसोदिया, कल्पना देवी कुशवाहा, रिचा अवस्थी, शालिनी अग्निहोत्री, रानी पांडेय, पारुल सचान मौजूद रहीं।