Move to Jagran APP

अकबरपुर थाने में छात्राओं ने संभाली एक दिन के लिए व्यवस्था

जागरण संवाददाता कानपुर देहात अकबरपुर थाना शुक्रवार को पूरी तरह से छात्राओं के हव

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Nov 2020 05:50 PM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2020 12:04 AM (IST)
अकबरपुर थाने में छात्राओं ने संभाली एक दिन के लिए व्यवस्था
अकबरपुर थाने में छात्राओं ने संभाली एक दिन के लिए व्यवस्था

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : अकबरपुर थाना शुक्रवार को पूरी तरह से छात्राओं के हवाले रहा। स्नातक की छात्रा थाना प्रभारी बनीं तो बाकी छात्राओं ने रीडर से लेकर मुंशियाने तक का कार्य संभाला। थाने में आए फरियादियों में कई का मौके पर निस्तारण किया गया तो बाकी में एफआइआर दर्ज करने के आदेश दिए।

loksabha election banner

मिशन शक्ति के तहत अकबरपुर अशोक नगर की बीबीए की छात्रा आकांक्षा सिंह को एक दिन के लिए थाना प्रभारी बनाया गया। वहीं उनकी हाईस्कूल में पढ़ने वाली चचेरी बहन रक्षा सिंह को सिपाही का दायित्व दिया गया। इसी तरह अशोक नगर की साक्षी सिंह दारोगा, कक्षा 11 की शताक्षी सिंह सिपाही व बीसीए की अनामिका कौशल ने मुंशियाने में हेड मुहर्रिर का काम संभाला। क्षेत्र में जीप से गश्त करने के बाद सभी थाने पहुंचे। यहां पर नरिहां गांव की तीन बहनें पुष्पा, सरिता व अर्चना पहुंची। उन्होंने कहा कि उनका भाई अनिल उन पर घर में चोरी करने का आरोप लगाकर परेशान करता है। इस पर थाना प्रभारी आकांक्षा सिंह ने सिपाही भेजकर अनिल को वहां बुलवाया। दोनों पक्षों को बैठाकर उनका समझौता करा दियाऔर वह राजी खुशी घर को गए। बारादेवी की रहने वाले बब्बो देवी ने बताया उनका ससुराल अकबरपुर में है। ससुराल वाले आए दिन मारपीट कर उन्हें परेशान करते हैं। परेशान होकर वह कई दिनों से मायके में है। इस पर आकांक्षा सिंह ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। इसके अलावा जमीन संबंधी, मारपीट व अन्य मामलों की शिकायतों को उन्होंने सुना और जांच के आदेश दिए। छात्राओं ने कहा कि ऐसा अनुभव पाकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। एसपी केशव कुमार चौधरी ने बताया कि आज विश्व बाल दिवस है और हमारा मकसद है कि मिशन शक्ति के जरिए हमारा नारी समाज जागरूक होकर बलवान बने। वहीं यही छात्राएं लोगों से बताएंगी कि पुलिस सभी की कितनी मदद करती है।

मांगेंगी सुधार के लिए सुझाव

पुलिसकर्मी बनी छात्राएं अब पुलिसिग में सुधार के लिए लोगों से सुझाव भी मांगेंगी। सभी अपने सहपाठियों व दूसरों से पुलिस किस तरह से काम करे व क्या सुधार लाना चाहिए यह सुझाव लेकर विभाग को जानकारी देंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.