गौसगंज बिजली घर की आपूर्ति 20 घंटे बाद हुई बहाल
संवाद सूत्र मूसानगर गौसगंज बिजलीघर से संचालित होने वाले सात फीडर में आपूर्ति बाधित थी जिसस
संवाद सूत्र, मूसानगर : गौसगंज बिजलीघर से संचालित होने वाले सात फीडर में आपूर्ति बाधित थी, जिससे लोगों को पेयजल सहित अन्य किल्लत का सामना करना पड़ रहा था। करीब 20 घंटे बाद आपूर्ति बहाल होने से लोगों को राहत मिली।
गौसगंज बिजली घर से सात फीडर संचालित होते हैं, जिससे गौसगंज, जहांगीराबाद, मूसानगर सहित आसपास के कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति होती है। शुक्रवार शाम को फाल्ट से आपूर्ति बाधित हो गई। इससे लोगों को पेयजल सहित अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं मूसानगर कस्बे में जलापूर्ति के लिए बनी टंकियों से पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। इससे लोगों को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ा। कस्बा निवासी जगरूप सिंह, अमर सिंह, मान सिंह, मनवीर सिंह, प्रहलाद ने बताया कि दो अगस्त को भी फाल्ट के कारण 30 घंटे आपूर्ति बाधित हो गई थी।