पुखरायां उपकेंद्र से जुड़े फीडर में आज दो घंटे नहीं मिलेगी आपूर्ति
- 1230 बजे से शुरू होगा मरम्मत कार्य जागरण संवाददाता कानपुर देहात विद्युत पारेषण केंद
- 12:30 बजे से शुरू होगा मरम्मत कार्य
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : विद्युत पारेषण केंद्र पुखरायां के 132 केवी मेन लाइन में रविवार को मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही पुराने इंसुलेटर में परिवर्तन किया जाएगा। इसको लेकर दोपहर 12:30 बजे से आपूर्ति बाधित रहेगी। मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद दो बजे आपूर्ति चालू की जाएगी।
132 केवी पुखरायां-लालपुर विद्युत लाइन के साथ ही 33 केवी लाइन में मरम्मत कार्य किया जाएगा। अधिशाी अभियंता आशु कुमार ने बताया कि लाइन में कई बार फाल्ट होने के कारण इंसुलेटर परिवर्तन के साथ ही अन्य मरम्मत कार्य किया जाएगा। इससे नोनापुर, अमराहत, पुखरायां, राजपुर, बरौर, मुतैहरापुर, भोगनीपुर, अमरौधा, अकोढ़ी, सट्टी, मुंगीसापुर सहित अन्य स्थानों पर दोपहर 12:30 बजे से दो घंटे के लिए आपूर्ति बाधित रहेगी। मरम्मत कार्य पूर्ण होने पर दो बजे के बाद आपूर्ति बहाल की जाएगी।