Move to Jagran APP

कानपुर जोन में अकबरपुर कोतवाली में पहली महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ

जागरण संवाददाता कानपुर देहात कानपुर जोन में सबसे पहले अकबरपुर कोतवाली में शुक्रवार

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 12:23 AM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 12:23 AM (IST)
कानपुर जोन में अकबरपुर कोतवाली में पहली महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ
कानपुर जोन में अकबरपुर कोतवाली में पहली महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : कानपुर जोन में सबसे पहले अकबरपुर कोतवाली में शुक्रवार को महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। महिलाओं को इस दौरान सम्मानित करने के साथ ही मुख्यमंत्री का वीडियो कांफ्रेसिग के जरिए संदेश सुनाया गया।

loksabha election banner

मिशन शक्ति के तहत अकबरपुर कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। सांसद देवेंद्र सिंह भोले व विधायक प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि नारियां समाज में बराबर कंधे से कंधा मिलाकर चल रही और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। एडीजी जयनारायण सिंह ने कहा कि नारी उत्थान के बिना समाज का उत्थान संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि नारी सुरक्षा सम्मान के लिए लोगों को व्यापक जनजागरूकता से जोड़ना होगा। इसके लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने होंगे, जिससे समाज जुड़कर प्रगति करें। आइजी मोहित अग्रवाल ने कहा कि इस हेल्प डेस्क में सिर्फ महिला पुलिसकर्मी को तैनात कर महिला उत्पीड़न या अन्य मामलों में उनके द्वारा समस्याएं सुनी जाएगी और उसका समय एक निस्तारण होगा। डीएम डॉ. दिनेशचंद्र व एसपी केशव चौधरी ने कहा कि कोई भी पीड़ित महिला हेल्प डेस्क में जाकर अपनी शिकायत या समस्या दर्ज करा सकती है। महिला हेल्प डेस्क में महिला आरक्षी की ड्यूटी लगायी गयी है। यहॉ पर कंप्यूटर प्रिटर रजिस्टर आदि उपलब्ध कराया गया है। पीड़ित महिला के आने पर उसकी शिकायत रजिस्टर में दर्ज की जायेगी व उसे प्राप्ति रसीद भी दी जायेंगी। इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ का वीडियो कांफ्रेसिग से संदेश भी सुना जिसमें उन्होंने हेल्पलाइन, एंबुलेंस व पुलिस सहायता नंबर के साथ ही अधिकारों के बारे में जागरूक किया। यहां पर कोतवाल तुलसीराम पांडेय, कंचन मिश्रा, माया कोरी, नीतू कटियार, तनु, प्रिया व छाया मौजूद रहीं। किसी ने बनाई रंगोली तो किसी ने तोड़ा जूडो से मार्बल

बेटियां किसी से कम नहीं यह मिशन शक्ति कार्यक्रम में उन्होंने अपनी प्रतिभा से दिखाया। यहां बेटियों ने जूडो कराटे का प्रदर्शन किया और मार्बल तोड़ा तो लोग ताली बजाने को मजबूर हो गए। वहीं रंगोली भी छात्राओं ने बनाई जिसे देखकर सभी ने तारीफ की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.