Move to Jagran APP

गुंडों पर लगाम नहीं लगाती थीं पहले की सरकारें

संवाद सहयोगी सिकंदरा भाजपा शासन काल में गुंडा अपराधी भूमाफिया और भ्रष्टाचारियों पर प

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 07:13 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 07:13 PM (IST)
गुंडों पर लगाम नहीं लगाती थीं पहले की सरकारें
गुंडों पर लगाम नहीं लगाती थीं पहले की सरकारें

संवाद सहयोगी, सिकंदरा : भाजपा शासन काल में गुंडा अपराधी, भूमाफिया और भ्रष्टाचारियों पर पूरी तरह लगाम लगाई गई है। वहीं पूर्व की सरकारें इन पर लगाम नहीं लगाते थे और पूरा समर्थन करते थे। यह बातें कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक ने राजपुर कस्बे में कही।

loksabha election banner

सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में आयोजित शिव पंचायत व दुर्गा महोत्सव में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सभी जाति धर्म के लोगों को एक साथ रखते हुए लाभकारी योजनाओं का लाभ भी पहुंचाया गया है। उतना अन्य किसी गैर भाजपा सरकारों में नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि किसान विधेयक कानून से किसानों को अब अपनी फसल उपज का दो दो गुना अधिक फायदा होगा, अब किसान अपनी उपज को तैयार कर देश के किसी भी बाजार के कोने में ले जाकर बिना किसी रोक-टोक के बिक्री कर सकते हैं। उन्होंने कहा सपा-बसपा के शासनकाल में गुंडा भू-माफिया अपराधी भ्रष्टाचारियों के अत्याचार चरम पर होते थे उससे भाजपा सरकार में जनता बहुत निजात पा रही है। इससे पूर्व उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम करा रहे आचार्य पंडित अनिरुद्धचार्य के साथ भगवान की आरती पूजन किया। जिला संघ प्रचारक विकास तिवारी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष परवेज कटियार, बब्बन दीक्षित, राजू पांडेय, रविद्र दीक्षित, महेवा इटावा के ब्लाक प्रमुख अशोक चतुर्वेदी, कौशल पंचायत प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष किशोर पांडेय, व्यापार मंडल अध्यक्ष अवध विश्नोई, बजरंग दल के जिलाध्यक्ष यशवंत यादव, हरिओम, लक्ष्मीकांत दीक्षित, महेश सिंह चौहान, व आयोजक प्रधान संघ जिलाध्यक्ष दिनेश मिश्रा मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.