Move to Jagran APP

उत्तर-पश्चिमी हवा चलने से फिर बढ़ेगी गलन

जागरण संवाददाता कानपुर देहात पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले दो दिनों से तापमान में मामूली

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 06:20 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 06:20 PM (IST)
उत्तर-पश्चिमी हवा चलने से फिर बढ़ेगी गलन
उत्तर-पश्चिमी हवा चलने से फिर बढ़ेगी गलन

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले दो दिनों से तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई थी, जिससे लोगों को सर्दी से राहत मिली थी। वहीं अब फिर लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ेगा। उत्तर-पश्चिमी हवा चलाने से न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ही गलन भी बढ़ेगी। इसके साथ ही सुबह-शाम कोहरा छाए रहने की संभावना भी सीएसए के मौसम विभाग की ओर से जताई गई है। रविवार को दिनभर गलन रही, जिससे लोगों को परेशानी हुई।

prime article banner

जनवरी में मौसम कई बार करवट ले चुका है। माह के दूसरे सप्ताह में अचानक तापमान में बढ़ोतरी हुई थी और यह 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इसके बाद फिर मौसम में परिवर्तन हुआ। सभी मौसमी प्रणाली निष्क्रिय होने के बाद अब दोबारा मौसम में परिवर्तन की संभावनाएं बन रही हैं। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग के अनुसार 25 जनवरी से मौसम में फिर से परिवर्तन होगा। उत्तरी-पश्चिमी हवा चलने से न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक आने की संभावना जताई गई है। रविवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई और यह 9.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया जबकि हवा की गति भी सामान्य से अधिक 3.6 किमी प्रति घंटे रही। वहीं अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पूरे दिन धूप का इंतजार लोग करते रहे, लेकिन मायूसी हाथ लगी। शाम से गलन और बढ़ गई।

मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन पांडेय सुनील बताते हैं कि पिछले दो दिन से पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान बढ़ा था, लेकिन अब सभी मौसमी प्रणाली निष्क्रिय हो चुकी हैं, जिससे न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट होगी। वहीं हवा की गति भी सामान्य से अधिक रहने पर लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.