21 को बैरी असई आएंगे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा
संवाद सूत्र शिवली: रामजानकी महाविद्यालय बैरी असई परिसर में बने पार्टी कार्यालय के लोकार्पण क
संवाद सूत्र शिवली: रामजानकी महाविद्यालय बैरी असई परिसर में बने पार्टी कार्यालय के लोकार्पण करने के लिए 21 नवंबर को उप मुख्यमंत्री के आने कार्यक्रम सुनिश्चित हुआ है। इसके लिए प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां शुरू हो गयी हैं।
रविवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा पुलिस की मौजूदगी में उप मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर हेलीपैड बनवाए जाने का काम शुरु कराया गया। अकबरपुर रनियां विधानसभा की भाजपा विधायक प्रतिभा शुक्ला व पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी द्वारा रामजानकी महाविद्यालय बैरी असई परिसर में प्रत्येक बुधवार को जनता दरबार लगाए जाने के उद्देश्य से पार्टी कार्यालय का निर्माण कराया गया है। विधायक ने बताया कि आगामी 21 नवंबर को सुबह 11 बजे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के आने का कार्यक्रम तय है। उनके द्वारा कार्यालय का लोकार्पण किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री के आने को लेकर लोकनिर्माण विभाग के जेई एसके पाल व शिवली कोतवाल चन्द्रशेखर द्विवेदी ने रविवार को विद्यालय परिसर के पास खेत में जगह चिन्हित कर हेलीपैड तैयार कराने का काम शुरू करवा दिया।