भये प्रकट कृपाला दीनदयाला, कौशल्या हितकारी
जागरण संवाददाता कानपुर देहात अकबरपुर स्थित रामलीला में गुरुवार को रावण दिग्विजय व भगव
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : अकबरपुर स्थित रामलीला में गुरुवार को रावण दिग्विजय व भगवान श्रीराम जन्म का मंचन किया गया। देररात तक लोग रामलीला देखने को जुटे रहे।
अयोध्यापुरी मैदान में हुए मंचन में रावण का जन्म दिखाया गया। इसके बाद रावण अपने दोनों भाइयों संग भगवान ब्रह्माजी को तपस्या कर प्रसन्न करता है और दिग्विजय होने का वरदान मांगता है। इसके बाद वह रावण के भय से देवता गुफाओं में जा छिपते है। रावण युद्ध कर कई देवताओं को बंदी बना लेता है। चारों तरफ उसका आतंक हो गया और उसने पूरे हर तरफ अपनी सत्ता कायम कर दी। उधर दूसरी तरफ रावण का अंत करने के लिए भगवान श्रीराम अयोध्या में जन्म लेते है। उनके जन्म लेते ही चहुंओर खुशियां छा जाती है और अवध में जमकर मिष्ठान बंटता है और समारोह होते हैं। दर्शकों ने जमकर भगवान श्रीराम का जयकारा लगाया। पूरे कनक भवन दीपों से जगमगा उठता है और मंगल गीत गाकर भगवान के जन्म की बधाई दी जाती है। यहां पर संरक्षक प्रमोद मिश्रा, शिव शरण पांडेय, जितेंद्र सिंह गुड्डन, पूर्व चेयरमैन, अध्यक्ष मनोज निगम, जहान यादव, अभिषेक मिश्रा, दुर्गेश शर्मा, सुनील गुप्ता, गोपाल सैनी, अभिषेक श्रीवास्तव व आशीष मौजूद रहे।