Move to Jagran APP

कानपुर देहात में तापमान में बढ़ोत्तरी होने से लोगों को मिली राहत

जागरण संवाददाता कानपुर देहात अब तक न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से लोगों की सर्दी का ि

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2020 12:07 AM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 12:07 AM (IST)
कानपुर देहात में तापमान में बढ़ोत्तरी होने से लोगों को मिली राहत
कानपुर देहात में तापमान में बढ़ोत्तरी होने से लोगों को मिली राहत

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : अब तक न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से लोगों की सर्दी का सितम झेलना पड़ रहा था। वहीं गत दो दिनों से तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। 26 नवंबर को न्यूनतम तापमान जहां 8 डिग्री सेल्सियस के करीब था वहीं शनिवार को यह 12 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया।

loksabha election banner

चक्रवाती हवाओं के सक्रिय होने के कारण मौजूद सप्ताह में कई बार मौसम में उतार चढ़ाव आया है। 24 नवंबर को तापमान में हुई अचानक गिरावट से यह 6.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था, जिसने पिछले तीस वर्षों को रिकार्ड तोड़ दिया था। वहीं अब इसमें एक बार फिर से परिवर्तन हुआ है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं अब तक आसमान में बदली छाई थी, लेकिन शनिवार को मौसम साफ रहा। 26 नवंबर को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस था वहीं शनिवार को तापमान में हुई बढ़ोत्तरी के बाद यह 12 डिग्री सेल्सिसय के करीब पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान 26.6 रहा। पूरे दिन चटक धूप रहने से लोगों ने राहत महसूस की। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन पांडेय सुनील ने बताया कि मौसम में फिर से परिवर्तन की संभावनाएं बन रही हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण फिर से पछुआ हवाएं चलेगी। उन्होंने बताया कि अब तक नम हवाएं आने से आसमान में बदली रही, जिससे मौसम गर्म रहा, लेकिन अब फिर से शीतलहरी चलने की संभावना है। इससे सर्दी बढ़ेगी। बुखार से बुजुर्ग की मौत संवाद सहयोगी, रसूलाबाद : असालतगंज में बुखार से एक वृद्ध की मौत हो गई। वही भैंसायां गांव भी एक बुजुर्ग के गंभीर होने पर उसे रेफर किया गया है। संक्रामक बीमारियों से बचने के लिए जिला प्रशासन की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता से सफाई न होने से लोगों को संक्रामक बीमारियों का शिकार होना पड़ रहा है। असालतगंज निवासी धीरज ने बताया कि 70 वर्षीय पिता जगदीश कुशवाहा को बुखार आ रहा था। शुक्रवार रात को हालत बिगड़ गई। इसके बाद सुबह सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं भैंसायां गांव के राम शंकर 65 वर्ष को 15 दिन से बुखार आ रहा था। शनिवार को हालत बिगड़ने पर परिजन स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां कराई गई जांच के बाद हालत गंभीर होने के कारण हैलट कानपुर रेफर कर दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.