फलदान से लौटते समय कार तालाब में गिरी, दो की मौत
संवाद सहयोगी रसूलाबाद (कानपुर देहात) असालतगंज में फलदान में शामिल होने आए लोगों की कार श्
संवाद सहयोगी, रसूलाबाद (कानपुर देहात) : असालतगंज में फलदान में शामिल होने आए लोगों की कार शुक्रवार रात तालाब में गिर गई। डूबने से जहा एक युवक की मौके पर मौत हो गई वहीं पाच लोगों को निकाल लिया गया। कार में कुल सात लोग सवार थे। असालतगंज चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह व सिपाहियों ने निकाले गए लोगों को सीएचसी रसूलाबाद में भर्ती कराया। एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।
शुक्रवार को कस्बा असालतगंज में सुरेश कुशवाहा के लड़के के फलदान में रिश्तेदार शामिल होने आए थे। फलदान चढ़ने के बाद रात 8 बजे के करीब थाना घाटमपुर के ग्राम फरौर के रहने वालों में रवि पुत्र अरविंद कुमार, पुष्पेंद्र कुशवाहा पुत्र हरप्रसाद, जीतू कुशवाहा पुत्र कुंजबिहारी शिवम कुमार पुत्र कमलेश कुमार, शुभम कुशवाहा पुत्र गोरेलाल व प्रमोद कुशवाहा पुत्र लल्लू निवासी दशरौर थाना दिबियापुर भी कार से जा रहे थे। कार असालतगंज विरहुंन मार्ग पर एक तालाब में पलट गई।
सूचना पर चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और तालाब में कूदकर सात में से पांच लोगों की जान बचा ली। प्रमोद कुशवाहा के माथे पर अधिक चोट होने के कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अधिकांश युवक इतने नशे में थे कि अपना नाम-पता भी नहीं बता पा रहे थे। जीतू कुशवाहा की हालत गंभीर होने पर चिकित्सा अधिकारी लोकेश शर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में उसकी भी मौत हो गई। कार चालक का पता अभी तक नहीं चल पा रहा है।