श्रीराम के चरित्र को जीवन में उतार करें खुद को धन्य
संवाद सूत्र सरवनखेड़ा क्षेत्र के के ज्यूनिया गांव में दो दिवसीय रामलीला का आयोजन किया गया। पह
संवाद सूत्र, सरवनखेड़ा : क्षेत्र के के ज्यूनिया गांव में दो दिवसीय रामलीला का आयोजन किया गया। पहले दिन ताड़का वध व पुष्प वाटिका लीला का मंचन किया गया। वहीं विधायक विनोद कटियार ने पहुंचकर भगवान श्रीराम व लक्ष्मण की आरती उतारी व लोगों से भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन से सीख लेने की बात कही।
रामलीला का शुभारंभ विधायक विनोद कटियार ने किया। उन्होंने आरती उतारी और जमकर जय श्रीराम के जयकारे लगे। विधायक ने कहा कि रामलीला मंचन केवल मनोरंजन ही नहीं है बल्कि व्यक्ति अपने जीवन में उतार कर एक आदर्श जीवन बिताया जा सकता है। लीला में मुनि विश्वामित्र भगवान श्रीराम व लक्ष्मण को राजा दशरथ से लेकर जाते हैं। रास्ते में ताड़का आती है तो भगवान श्रीराम उसका वध करते हैं और साधु संत अपना यज्ञ शांतिपूर्वक करते हैं। इसके बाद सीता स्वयंवर में दोनों भाई मुनि संग जाते हैं। नगर भ्रमण के पश्चात पुष्प वाटिका में वह जाते हैं जहां सीता जी को पहली बार भगवान श्रीराम देखते हैं। लीला मंचन देख रहे दर्शकों ने जमकर जयघोष लगाए। इस दौरान नीरज पांडेय, जीतेंद्र सचान, सुमित कटियार व सचिन सचान रहे।