Move to Jagran APP

यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से पलटी नाव

संवाद सूत्र मूसानगर यमुना का जलस्तर बढ़ने से कानपुर देहात व हमीरपुर को जोड़ने वाली सड़

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Aug 2021 08:04 PM (IST)Updated: Thu, 05 Aug 2021 08:04 PM (IST)
यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से पलटी नाव
यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से पलटी नाव

संवाद सूत्र, मूसानगर : यमुना का जलस्तर बढ़ने से कानपुर देहात व हमीरपुर को जोड़ने वाली सड़क पर जलभराव हो गया। जलभराव में गांव पार करने के दौरान नाव पलट गई, जिससे नाव पर रखी एक बाइक बह गई जबकि नाव सवार बाल-बाल बच गए।

loksabha election banner

मूसानगर से जनपद हमीरपुर को जोड़ने वाली सड़क पर ग्राम सूरज पुरवा पक्के पुल के पहले नाला है। नाले पर यमुना नदी का पानी कई फीट भरने से जलभराव की समस्या बन गई है। इससे ग्रामीणों की ओर से नाव का प्रबंध किया गया है। गुरुवार को कुरारा, हमीरपुर से मूसानगर आ रहे विजय बहादुर नाव पर सवार थे। उन्होंने बताया कि सवारियां अधिक होने पर अचानक नाव पलट गई, जिससे नाव पर रखी उनकी बाइक पानी में गिरकर बह गई। वहीं नाव सवार लोग बाल-बाल बच गए। एसडीएम दीपाली भार्गव ने बताया कि उन्हें वहां पर आई बाढ़ की जानकारी नहीं है। लेखपाल को भेजकर व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.