कानपुर बुंदेलखंड संगठन के महामंत्री बोले, भाजपा एक सतत चितन वाली विचारधारा है
कानपुर बुंदेलखंड संगठन के महामंत्री बोले भाजपा एक सतत चितन वाली विचारधारा है
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात: भाजपा के कानपुर बुंदेलखंड संगठन महामंत्री भवानी सिंह ने सरला देवी महाविद्यालय में नए पदाधिकारियों एवं पूर्व पदाधिकारियों मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक की। उसमें पदाधिकारियों का परिचय एवं सम्मान समारोह किया गया।
संगठन महामंत्री ने कहा कि भाजपा का जन्म जनसंघ की विचारधारा पर हुआ है। दूसरी राजनीतिक पार्टियों से भिन्न एक विशेष विचारधारा वाली पार्टी है। यह बात केवल कहने भर की नहीं है। वास्तव में भाजपा केवल एक राजनीतिक पार्टी ही नहीं एक सतत चिन्तन वाली विचारधारा, विशेष कार्यशैली, समर्पित कैडर, जनलोक-कल्याणकारी नीतियां इसका मुख्य आधार स्तंभ है। जहां देश की अधिकतर राजनीतिक पार्टियां कुनबा परस्ती, भाई-भतीजावाद व वंशवाद की पोशक जातिवाद, राजनीति करना वोट बैंक के खातिर किसी भी हद तक गिर जाना यह अन्य पार्टियों का चेहरा बन चुका है। वहीं भाजपा अपने समर्पित कैडर और वरिष्ठ विचारधारा के आधार पर निरंतर आगे बढ़ रही है।
अंत्योदय का सूत्र लेकर पार्टी इसे क्रियान्वित करने में लगी है। धर्म जाति के नाम पर भेदभाव पार्टी को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं है। हम सब पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने गौरवशाली महापुरुषों पद चिन्हों पर चलकर। मिलकर गौरवशाली, परम वैभवशाली, शोषणमुक्त, समतायुक्त, सुसंगठित एवं कल्याणकारी राष्ट्र व समाज का पुननिर्माण करें।
बैठक में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान, विधायक विनोद कटियार, राजेंद्र सिंह चौहान, श्याम सिंह, बंसलाल कटियार, अरविद सचान, राजेश सचान, ज्योत्सना कटियार, बबलू कटियार, मलखान सिंह चौहान, नीरज पांडेय, विकास मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी आदि मौजूद रहे।