सिद्धिविनायक मंदिर में सजाई भगवान की सुंदर झांकी
संवाद सहयोगी भोगनीपुर पुखरायां के सिद्धिविनायक मंदिर में रविवार को भक्तों ने भगवान गणेश क
संवाद सहयोगी, भोगनीपुर : पुखरायां के सिद्धिविनायक मंदिर में रविवार को भक्तों ने भगवान गणेश के दर्शन किए। भक्तों ने भगवान से कोरोना से सभी को बचाने की प्रार्थना की।
मंदिर में भगवान की सुंदर झांकी सजाई गई। जहां शारीरिक दूरी का पालन कर सभी ने दर्शन व पूजन किया। मंदिर के प्रबंधक अश्विनी गोयल ने सुबह से साफ-सफाई के बाद झांकी सजाई और कोरोना के प्रकोप से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की। इस दौरान अंकुर गोयल, ज्ञानेंद्र अवस्थी,अवधेश गुप्ता, अंशू गुप्ता, अमन गोयल, दीपक यादव, शनी दुबे, अनूप सचान, नीरज सोनी व राधे मौजूद रहे। उधर अकबरपुर में भी घरों में भगवान गणेश की दूसरे दिन दर्शन पूजन पूरे विधिविधान से किया गया। रसूलाबाद में रविवार को थाना प्रभारी सुखबीर सिंह कुशवाहा ने पुलिस बल के साथ कस्बा रसूलाबाद में 14 स्थानों पर आयोजित गणेश पूजन कार्यक्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने गांधीनगर में आशु सेंगर के यहां दुकान में स्थापित गणपति प्रतिमा पर रोक लगाते हुए कहा कि गणपति प्रतिमा की स्थापना घर के अंदर करें। सभी से अपील कर कहा कि दर्शन में भीड़ न लगाएं और मास्क जरूर पहनें व शारीरिक दूरी का पालन करें। क्षेत्र में महिलाओं ने भजन कीर्तन कर भगवान का गुणगान किया। सभी ने सुख समृद्धि की कामना की।