Move to Jagran APP

कमल युवा महोत्सव में गिनाई उपलब्धियां

जासं, कानपुर देहात : विधानसभा क्षेत्र के सिकंदरा कस्बे के नुमाइश मैदान पर सोमवार को दो दिव

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Feb 2019 08:08 PM (IST)Updated: Mon, 18 Feb 2019 08:08 PM (IST)
कमल युवा महोत्सव में गिनाई उपलब्धियां
कमल युवा महोत्सव में गिनाई उपलब्धियां

जासं, कानपुर देहात : विधानसभा क्षेत्र के सिकंदरा कस्बे के नुमाइश मैदान पर सोमवार को दो दिवसीय कमल युवा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इसमें भाजयुमो पदाधिकारियों ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इससे पूर्व पुलवामा में आंतकी घटना के शहीदों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

loksabha election banner

कमल युवा महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य करन महाना ने पं. दीनदयाल उपाध्याय व पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। जिलाध्यक्ष परवेश कटियार ने नमो टीशर्ट टोपी देकर उनका सम्मान किया। महोत्सव की शुरुआत पुलवामा आत्मघाती हमले में शहीद वीर सपूतों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ राष्ट्रीय गीत के हुई। अकबरपुर से आई छात्रा अनन्या राठौर ने राष्ट्रीय गीत पर नाट्य मंचन किया। नाटिका देख लोगों की आंखे नम हो गई। कमल युवा महोत्सव में यूथ आइकॉन रजत गुप्ता, कंचन मिश्रा समाजसेवी, नीतू कटियार एथलीट, आकांक्षा कटियार, शिवालनी यादव, इकरा खान, संजय कुमार, किरन गुप्ता, आकाश, विशाल, सान्या, निहारिका को नमो अगेन टीशर्ट, टोपी देकर सम्मनित किया। महोत्सव में केंद्र सरकार के कार्यों की शार्ट फिल्म दिखाई गई। यहां क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा पं. विकाश दुबे, प्रदेश कार्य समिति सदस्य विक्रम पंडित, अकबरपुर रानियां विधायक प्रतिभा शुक्ला, पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी, कार्यक्रम संयोजक अनमोल गुप्ता, रामजी पांडेय, निखिल ¨सह, पुनीत मिश्रा, केशव त्रिपाठी, प्रशांत गौतम, देवेश तिवारी, शोभित दीक्षित, पुष्पेंद्र दिवाकर, दीपक चौहान व धीरेंद्र सेंगर आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.