मासूम से दुष्कर्म करने वाले आरोपित को मुठभेड़ में लगी गोली
संवाद सूत्र रनियां रनियां क्षेत्र में मासूम से दुष्कर्म करने वाले आरोपित की पुलिस से मुठभेड़
संवाद सूत्र, रनियां : रनियां क्षेत्र में मासूम से दुष्कर्म करने वाले आरोपित की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। आरोपित ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया, जिससे वह लोग बाल बाल बचे। जवाबी फायरिग में आरोपित के बाएं पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रनियां कस्बा निवासी एक व्यक्ति की सात वर्षीय बच्ची के घर रिश्ते में बाबा लगने वाला युवक मसवानपुर कानपुर निवासी गुड्डू गुरुवार को आया था। रात में बच्ची को खेत में ले जाकर उसने दुष्कर्म किया था। लहूलुहान हालत में बच्ची को महिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। पुलिस की दो टीमें आरोपित की तलाश कर रही थीं। शनिवार तड़के पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपित गुड्डू मजदूर के भेष में रायपुर रोड से होता हुआ गजनेर की तरफ बंजारी ताला गांव में जा रहा है। इसके बाद थाना प्रभारी अकबरपुर तुलसीराम पांडेय, एसएसआइ मंजीत दयाल, चौकी इंचार्ज अनुराग पांडेय व विकल्प चतुर्वेदी की टीम पहुंची और गुड्डू को रुकने का इशारा किया। इस पर उसने तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया। गोली एसएसआइ मंजीत दयाल के बुलेटप्रूफ जैकेट पर जाकर लगी, जिससे वह बाल-बाल गच गए। पुलिस की जवाबी फायरिग में उसके बाएं पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर गया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा, एक जिदा कारतूस व एक खोखा बरामद किया। एसपी केशव कुमार चौधरी ने बताया कि आरोपित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके ऊपर हत्या के प्रयास का मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।
बच्ची की हालत में सुधार
बच्ची की हालत में पहले से काफी सुधार है। उसका इलाज महिला जिला अस्पताल में चल रहा है। वह डॉक्टरों की विशेष निगरानी में है। स्वजन भी उसके साथ वहीं पर हैं।