224 वाहनों से वसूला 60 हजार दोगुना टोल
जागरण संवाददाता कानपुर देहात बारा टोल पर वाहनों की कतार नहीं लग रही और बैरीकेि
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : बारा टोल पर वाहनों की कतार नहीं लग रही और बैरीकेडिंग पर तेजी से वाहन निकल रहे। शनिवार को दोपहर बाद कानपुर की तरफ से आने वाले एक लेन में बिना फास्टैग के कई वाहन सवारों के आने व बहस करने से कुछ देर के लिए कतार लग गई, लेकिन दिन भर व्यवस्था ठीक रही। शाम तक फास्टैग बनवाने में एक फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं 224 वाहनों से दोगुने टोल के रूप में 60 हजार की वसूली की गई।
बारा टोल पर दिनभर 23 हजार वाहन निकले। सुबह से ही टोल पर आराम से वाहन सवार गुजरते रहे और कोई समस्या नहीं हुई। दोपहर में कानपुर की तरफ से आने की एक लेन पर दो तीन वाहन सवार बिना फास्टैग के आ गए। उनसे दोगुना टोल मांगा गया तो वह बहस करने लगे। इस दौरान पीछे वाहनों की कतार लग गई। इन वाहन सवारों के चक्कर में फास्टैग वाले वाहन सवार भी परेशान हुए। किसी तरह से टोल कर्मियों ने उन्हें समझाकर दोगुना टोल वसूल आगे रवाना किया। वहीं टोल बनवाने को अभी भी कैंप में लोग जुट रहे शनिवार को 461 वाहन सवारों ने फास्टैग लगवाएं और एक फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की गई। डीजीएम टोल मनोज शर्मा ने बताया कि टोल पर अब रंगरोगन कर बाइक लेन को भी दुरुस्त किया जा रहा है। फास्टैग बनवाने में लोग तेजी दिखा रहे और पहले से अब व्यवस्था सही है। जो वाहन सवार बहस करते हैं उन्हें समझाया जा रहा कि बिना फास्टैग के यह समस्या हर जगह आएगी।