Move to Jagran APP

56 भोग लगा भगवान गणेश से मांगा आशीर्वाद

जागरण संवाददाता कानपुर देहात अशोक नगर में भगवान गणेश का 56 भोग लगाकर पूजन किया गया

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Aug 2020 11:52 PM (IST)Updated: Sun, 30 Aug 2020 06:05 AM (IST)
56 भोग लगा भगवान गणेश से मांगा आशीर्वाद
56 भोग लगा भगवान गणेश से मांगा आशीर्वाद

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : अशोक नगर में भगवान गणेश का 56 भोग लगाकर पूजन किया गया है। कई प्रकार के मोदक व मिठाइयां के अलावा मेवा भी चढ़ाया गया। लोगों ने भगवान की आरती कर कोरोना महामारी को दूर भागने की प्रार्थना की।

loksabha election banner

अशोक नगर में भगवान गजानन को शनिवार शाम रसगुल्ला, बर्फी, मोदक, समेत दूसरी मिठाई व मेवे से भोग लगाया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान की आरती उतारी गई। भक्तों ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए भगवान के दर्शन व पूजन किए। श्याम ओमर व युवा व्यापारी नेता नितिन गुप्ता ने बताया कि घर में स्थापित गणेश प्रतिमा के दर्शन लोग शारीरिक दूरी का पालन कर व अन्य सुरक्षा के उपाय को ध्यान में रखकर किया। भगवान गणेश से कोरोना महामारी को खत्म करने की सभी ने प्रार्थना की। शोभित, अंकित, शिवम कौशल, कृष्णा, गोलू, अमित, अनुराग व रजत मौजूद रहे। उधर रसूलाबाद के सुभाष नगर के पूर्व पार्षद मयंक त्रिपाठी के आवास पर रखी गई गणेश प्रतिमा की विशेष पूजा की गई। आचार्य वीरेंद्र दुबे ने पूजन कराया और भक्तों ने सुख समृद्धि की कामना की। भक्तों ने भगवान गणेश के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। रामकृष्ण त्रिपाठी, शिव, नमन, वैभव व तेजश मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.