Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में परिणय सूत्र में बंधेंगे 405 जोड़े

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में परिणय सूत्र में बंधेंगे 405 जोड़े

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Nov 2019 01:00 AM (IST)Updated: Thu, 14 Nov 2019 06:09 AM (IST)
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में परिणय सूत्र में बंधेंगे 405 जोड़े
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में परिणय सूत्र में बंधेंगे 405 जोड़े

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जनपद के छह तहसीलों में हिदू व मुस्लिम जोड़ों का प्रशासनिक अधिकारियों की देख रेख में विवाह होगा। इसकी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।

loksabha election banner

सामूहिक विवाह योजना के तहत नगर निकाय, विकास खंड व जिला पंचायत विवाह योजना में पात्र लाभार्थियों के चयन के लिए लक्ष्य आवंटित किये गये थे। जिस क्रम में विकास खंड स्तर पर 309 हिन्दू जोड़े व 17 मुस्लिम जोडे़ का पंजीकरण कराया गया है। इसी कड़ी में नगर निकाय स्तर पर 72 हिदू जोड़ों व सात मुस्लिम जोड़ों ने पंजीकरण कराया है। कुल मिलाकर जनपद की तहसीलों में 405 जोड़ों का विवाह एवं निकाह कार्यक्रम 14 नवंबर को भव्यता के साथ संपन्न कराया जाएगा। प्रत्येक जोड़ों को मिलने वाली सामग्री का पैकेट बनाकर संबंधित कार्यक्रम स्थलों पर भेजे गए हैं। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने सुपर नोडल, नोडल अधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी है। जिसमें अकबरपुर तहसील का ईको पार्क माती में विवाह का आयोजन कराया जाएगा। जिसमें अकबरपुर, सरवनखेड़ा एवं नगर पंचायत रूरा व अकबरपुर क्षेत्र के जोड़े इस आयोजन में उपस्थित होंगे। इस कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी को सुपर नोडल व उप जिलाधिकारी अकबरपुर को नोडल अधिकारी बनाया गया है। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र का वैंक्वेट हाल नगर पालिका परिषद पुखरायां में जिसमें मलासा, अमरौधा विकास खंड के साथ नगर पालिका पुखरायां, नगर पंचायत अमरौधा के जोडे़ हिस्सा लेंगे। इसमें अपर जिलाधिकारी प्रशासन को सुपर नोडल व उप जिलाधिकारी भोगनीपुर को नोडल नामित किया गया है। रसूलाबाद के स्नेहलता गुप्ता डिग्री कालेज में रसूलाबाद, झींझक व नगर निकाय झींझक, रसूलाबाद के जोड़े सम्मिलित होंगे। इसके लिए सुपर नोडल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन व नोडल उप जिलाधिकारी रसूलाबाद को नामित किया गया है। सिकंदरा में जय संतोषी माता मैरिज हाल सिकन्दरा में राजपुर, संदलपुर व नगर पंचायत सिकंदरा के जोड़े सम्मिलित होंगे। यहां सुपर नोडल अधिकारी परियोजना निदेशक को बनाया गया है। उप जिलाधिकारी सिकंदरा नोडल अधिकारी रहेंगे। डेरापुर तहसील के गूढ़ा देवी श्याम बिहारी महाविद्यालय में विकास खंड डेरापुर व नगर पंचायत डेरापुर के जोड़े सम्मिलित होंगे। जिसमें अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को सुपर नोडल व उप जिलाधिकारी को नोडल बनाया गया है। मैथा तहसील के नगर पंचायत शिवली सभागार कक्ष में विकास खंड मैथा एवं नगर पंचायत शिवली के जोडे़ सम्मलित होंगे। यहां सुपर नोडल न्यायिक मजिस्ट्रेट जेपी पांडेय, नोडल अधिकारी उप जिलाधिकारी मैथा रहेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.