Move to Jagran APP

देश में चल रही भाजपा की लहर

By Edited By: Published: Fri, 21 Feb 2014 09:28 PM (IST)Updated: Fri, 21 Feb 2014 09:28 PM (IST)
देश में चल रही भाजपा की लहर

कानपुर देहात,जागरण संवाददाता: पूरे देश में भाजपा की लहर चल रही है। कांग्रेस,सपा व बसपा एक ही थैले के चट्टे बट्टे हैं। शुक्रवार को कस्बे में आए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी ने यह बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर लोकसभा चुनाव की तैयारी करने व 2 मार्च को लखनऊ में प्रस्तावित मोदी की रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

loksabha election banner

जनपद दौरे पर निकले भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के अकबरपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा सपा के सत्तासीन होने के बाद अराजकता का माहौल बना है। उन्होंने भ्रष्टाचार के मामले में सपा, कांग्रेस व बसपा को एक जैसा बताया। भाजपाइयों से एकजुट होकर लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने व 2 मार्च को लखनऊ में मोदी की रैली में अधिकाधिक लोगों से पहुंचाने का आह्वान किया। पूर्व मंत्री बालचंद्र मिश्रा, विधायक रघुनंदन भदौरिया, पूर्व विधायक मथुरापाल, भाजपा जिलाध्यक्ष मदन पांडेय,अरुण तिवारी बाबा, राजू शर्मा मौजूद रहे। वहीं ओवर ब्रिज के निकट पूर्व मंत्री देवेंद्र सिंह भोले व जितेंद्र सिंह ने स्वागत किया। वहीं राजपुर के दीनदयाल इंटर कालेज में पूर्व जिलाध्यक्ष वंशलाल कटियार, राजन मिश्रा, दिवाकर, महावीर त्रिपाठी, राधेश्याम कटियार ने स्वागत किया। यहां भी श्री त्रिपाठी ने भाजपाइयों से रैली में बड़ी संख्या में भागीदारी कराने का आह्वान किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.