छह वकीलों सहित 100 लोगों पर मास्क न लगाने पर जुर्माना
संस रसूलाबाद (कानपुर देहात) अनलॉक एक का पालन कराने निकली एसडीएम ने शारीरिक दूरी क
संस, रसूलाबाद (कानपुर देहात): अनलॉक एक का पालन कराने निकली एसडीएम ने शारीरिक दूरी का पालन न करने एवं मास्क न लगाने वाले छह अधिवक्ताओं सहित लगभग सौ लोगों से जुर्माना वसूला। 30 बाइकों का ई चालान किया गया। रोस्टर के विपरीत दुकान खोले दुकानदारों से जुर्माना वसूल किया गया।
शुक्रवार को कस्बे की शांति व्यवस्था देखने के लिए एसडीएम अंजू वर्मा, सीओ रामशरण सिंह, थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय, नायब तहसीलदार मनोज रावत, ईओ संजय पटेल की संयुक्त टीम पुलिस बल के साथ निकलीं। उन्होंने सबसे पहले मस्जिद में हो रही नमाज की व्यवस्था देखी जहां पर पेश इमाम सहित पांच लोग नमाज पढ़ रहे थे। उन्होंने तहसील परिसर में चेंबर बनाए वकीलों के यहां पहुंची तो शारीरिक दूरी का पालन नहीं कर रहे थे। मास्क भी नहीं लगाए थे। जिससे एसडीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने छह अधिवक्ताओं सहित 100 लोगों से 100-100 रुपये जुर्माना वसूला। इसके साथ बेतरतीब ढंग से खड़ी 30 बाइकों का ई चालान किया। अधिकारियों का काफिला आजाद चौक पहुंचा जहां रोस्टर के विपरीत दो गारमेंट्स, एक कॉस्मेटिक, एक जनरल स्टोर, दो शू स्टोर की दुकानें खुली मिली। सभी से 1000-1000 रुपये जुर्माना वसूला।