घर के अंदर ही युवती की हत्या, परिजनों की हरकत ने बढ़ाया पुलिस का संदेह
ग्रामीणों ने रात में घर के अंदर से मारपीट होने की बात कही। पुलिस द्वारा शव पोस्टमार्टम को भेजने का विरोध कर भिड़े परिजन।
By AbhishekEdited By: Published: Wed, 24 Oct 2018 05:09 PM (IST)Updated: Wed, 24 Oct 2018 05:09 PM (IST)
कानपुर (जेएनएन)। पूरी रात घर के अंदर से मारपीट की आवाजें आती रहीं और आधी रात के बाद सन्नाटा छा गया। सुबह होने पर घर के अंदर बीस वर्षीय युवती मृत पाई गई। ग्रामीणों को पता चला तो ऑनर किलिंग की चर्चा शुरू हो गई। जानकारी पर जब पुलिस पहुंची और गले में रस्सी कसे होने के निशान देखे तो हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा तो परिजनों ने विरोध पर उतारु हो गए। हालांकि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और छानबीन शुरू की है।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने का परिजनों ने किया विरोध
कन्नौज के छिबरामऊ ग्राम भगवंतपुर निवासी रंजीत सिंह के चार पुत्र व चार पुत्रियां है। इसमें सबसे छोटी पुत्री पूजा (20) बुधवार सुबह मृत अवस्था में मिली। शोरगुल होने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और पुलिस को सूचना दी गई। थाना निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे और पड़ताल में युवती के गले पर कसने का निशान मिला। इसपर हत्या का संदेह हुआ तो पूछताछ में परिजन भी चुप्पी साध गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की बात कही तो परिजनों ने विरोध शुरू कर दिया। काफी देर तक रस्साकसी के बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मां बोली, चारपाई पर मृत मिली बेटी
पुलिस की पूछताछ में पहले तो परिजन चुप्पी साध गए। वहीं मां सरस्वती ने बताया कि सुबह साढ़े पांच बजे जागने पर पुत्री को चाय पीने के लिए आवाज लगाई लेकिन वह नहीं उठी। पास में जाकर देखा तो वह चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ी मिली। वहीं पिता रंजीत सुबह लोगों को दूसरे मकान के दरवाजे पर रजाई ओढ़कर लेटे मिले। रंजीत ने कहा कि उसे घटना की कोई जानकारी नहीं है। पत्नी व पुत्री घर पर लेटी हुई थीं। वह झूठ नहीं बोल रहा है, अगर यहां कुछ छिपा लेगा तो ऊपर जाकर तो उसे दंड मिलेगा।
ऑनर किलिंग की हो रही चर्चा
पुलिस की पूछताछ में ग्रामीणों का कहना था कि कई दिनों से पूजा के साथ मारपीट की जा रही थी। मंगलवार रात भी उसके साथ मारपीट की गई और आवाजें बाहर तक सुनाई दे रही थी। आधी रात के बाद आवाजें बंद हो गईं। आशंका है कि इसी बीच उसकी हत्या कर दी गई और घटना को छिपाने के लिए सबकुछ हटा दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने कहा कि युवती का गला कसे जाने का निशान है। कुछ लोग हत्या तो कुछ लोग फांसी लगाने की चर्चा कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और छानबीन के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
पहले भी एक पुत्री को प्रताडि़त कर भगा चुका है पिता
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि रंजीत के चार पुत्रियां है, इसमें दो की शादी कर दी थी। पूजा से बड़ी बहन को रंजीत ने प्रताडि़त किया और घर से भाग जाने की धमकी दी थी। इससे वह चली गई और आजतक लौट कर नहीं आई है। इसको लेकर भी गांव में चर्चा होती रही।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें