औरैया में खेतों के किनारे पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, गांव में घटना के बाद हत्या की आशंका
सैदपुर गांव निवासी अभिषेक कुमार पुत्र पवन कुमार माता-पिता का इकलौता था। स्वजन के अनुसार अभिषेक रविवार देर रात बिना कुछ कहे घर से निकल गया था। काफी देर उसे इधर-उधर ढूंढा गया। कुछ पता न लगने पर स्वजन थक हार कर घर लौट गए।

औरैया, जागरण संवाददाता। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर गांव में सोमवार को 22 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर लटका मिला।
नित्य क्रिया के लिए गए लोगों की नजर डाल से लटके शव पर पड़ी। इस पर में शोर मचाना शुरू कर दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। स्वजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
सैदपुर गांव निवासी अभिषेक कुमार पुत्र पवन कुमार माता-पिता का इकलौता था। स्वजन के अनुसार अभिषेक रविवार देर रात बिना कुछ कहे घर से निकल गया था। काफी देर उसे इधर-उधर ढूंढा गया। कुछ पता न लगने पर स्वजन थक हार कर घर लौट गए। सोमवार को उसका शव घर से दूर खेतों के किनारे पेड़ की डाल पर लटका मिला। ग्रामीणों की नजर पड़ने पर उन्होंने शिनाख्त के आधार पर स्वजन को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर घटनास्थल पर बुलाया। पति की मौत का पता लगने पर पत्नी पुष्पा तीन बेटियों व स्वजन के साथ पहुंची। सभी का रो-रोकर हाल बेहाल रहा। कोतवाली पुलिस का कहना है घटनाक्रम को देखते हुए कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। हत्या या खुदकुशी, जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर स्पष्ट हो सकेगा।
Edited By Shaswat Gupta