कन्नौज में टीका लगाने से इन्कार करने महिलाओं ने किया हंगामा, फिर लौटीं वापस
इसके बाद भी उसे टीका नहीं लगाया गया। महिला ने बताया कि पहली डोज वाली चार महिलाओं को वैक्सीनेशन कक्ष की जगह एचआइवी जांच लैब में टीकाकरण किया गया। 18 से 44 वर्ष के कक्ष के स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि लैब में टीकाकरण करना गलत है
कन्नौज, जेएनएन। पहली डोज न लगने पर महिला ने हंगामा किया। इसके बाद उसने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी से शिकायत की। इसके बाद भी उसे टीका नहीं लगाया गया। इस पर वह वापस चली गई।शनिवार को मैटरनिटी ving में लाभार्थियों की दूसरी डोज लगाई जा रही थी। एक महिला आई और पहली डोज के लिए कहने लगी। इस पर स्वास्थ्य कर्मियों ने टीका लगाने से मना कर दिया। इससे गुस्सा होकर महिला ने हंगामा शुरू कर दिया। उसने विभाग के अधिकारी से शिकायत की। इसके बाद भी उसे टीका नहीं लगाया गया। महिला ने बताया कि पहली डोज वाली चार महिलाओं को वैक्सीनेशन कक्ष की जगह एचआइवी जांच लैब में टीकाकरण किया गया। 18 से 44 वर्ष के कक्ष के स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि लैब में टीकाकरण करना गलत है, जबकि 45 के ऊपर कक्ष वाले कर्मियों ने लैब में टीका लगा दिया। वहीं विनोद दीक्षित अस्पताल में टीकाकरण के लिए भीड़ लगी रही।
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की होगी कोरोना जांच : कोरोना की संभावित तीसरी लहर को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। इसके लिए विभाग ने जिले में आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच की जाएगी। शनिवार को करीब 65 लोगों की जांच की गई। इसके साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों ने मास्क पहनने व शारीरिक दूरी पालन करने के लिए कहा। जनपद में 16 केंद्रों पर रोजाना कोरोना जांच की जा रही है। शनिवार को जिला अस्पताल व विनोद दीक्षित अस्पताल में कोरोना जांच के लिए भीड़ लगी रही। स्वास्थ्य विभाग के अपर शोध अधिकारी यतींद्र कुमार मंजुल ने बताया कि मेडिकल कालेज तिर्वा से रिपोर्ट है। इसमें एक भी पाजिटिव केस नहीं मिला है, जबकि एक मरीज ने कोरोना को मात दी है। एक्टिव केस दो रह गए हैं।
जनपद में अब तक 9219 संक्रमित मिल चुके है। 9102 मरीज कोरोना को मात दे चुके है, जबकि 122 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। सीएमओ डाक्टर विनोद कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर रोजाना आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच की जाएगी। त्योहार में लोग शारीरिक दूरी पालन करें। मास्क अवश्य पहने। रेलवे स्टेशन पर जांच करने वाली टीम विनोद दीक्षित चिकित्सालय से लैब टेक्नीशिन दीपक यादव, सीएचओ मनीषा यादव, लैब असिस्टेंड आशीष कुमार, वार्ड ब्वाय आर्यन रहे।