तलाक के बाद पति से अलग रह रही महिला की निर्मम हत्या, सामने आई अवैध संबंधों की वजह
अनवरगंज में देसी शराब के ठेके के पास मिला पूर्व पार्षद की बेटी का शव।
कानपुर, जेएनएन। अनवरगंज स्थित देसी शराब के ठेके के पास सोमवार देर रात एक महिला का शव पड़ा मिला। महिला की ईंट से कुचलकर हत्या के बाद शव फेंका गया था। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए, वहीं शव की पहचान पूर्व पार्षद की बेटी के रूप में होने पर सनसनी फैल गई। पति से तलाक होने पर एक साल से मां के पास रह रही थी।
सपा की पूर्व पार्षद नफीसा बानो की 34 वर्षीय बेटी सैला परवीन का 1 साल पहले पति शाकिर से तलाक हो गया था तब से सैला मां नफीसा के पास रही थी। उसका पति शाकिर अपने दोनों बेटे साकिब और अस्सलाम के साथ दलेल पुरवा में रहता है। इलाकई लोगों के अनुसार आज देर रात सैला के घर से चीख-पुकार की आवाज आ रही थी कुछ देर बाद इलाकई लोग पहुंचे तो सैला के गेट के बाहर ताला लगा था।
इलाकई लोगों ने ताला तोड़ा तो अंदर लहूलुहान हालत में सैला का शव पड़ा था जिसके बाद इलाकई लोगों ने पुलिस को सूचना दी क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि सैला के किसी से अवैध संबंध थे। एक साल पहले साकिर ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया था और तब से सैला अलग रह रही थी। शाकिर बच्चों के साथ अलग रह रहा था, सोमवार रात शाकिर अपने दोनों बेटों साथ आया था। आरोप है कि वह घर के एक गेट में ताला लगा कर दूसरे गेट से अंदर जाने के बाद हत्या की और फिर भाग निकला। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप