पत्नी ने ही दर्ज कराया कारोबारी पति पर बेटी के साथ छेडख़ानी करने का मुकदमा Kanpur News
महिला का आरोप शराब के नशे में आए दिन उसके साथ करते हैं मारपीट परेशान होकर रह रही मायके में।
By AbhishekEdited By: Published: Mon, 19 Aug 2019 05:39 PM (IST)Updated: Tue, 20 Aug 2019 10:16 AM (IST)
कानपुर, जेएनएन। गोविंद नगर में मशीनरी कारोबारी पर पत्नी ने बेटी संग छेडख़ानी का आरोप लगाकर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि पति शराब के नशे में आए दिन उसके साथ मारपीट करते है। चालचलन ठीक न होने के चलते पति ने 13 वर्षीय बेटी संग छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। आरोप है कि कोई विरोध न कर सके इसके लिए आए दिन 17 वर्षीय बेटे संग मारपीट करके उस पर नानी के घर रहने के लिए दबाव डालता था। 5 जुलाई को रात तीन बजे उनकी आंख खुली तो पति बेडरूम से गायब थे। बेटी के कमरे में जाकर देखा तो पति उसके साथ सोते वक्त छेडख़ानी कर रहे थे।
इसका विरोध करने पर पति ने उनके साथ दोनों बच्चों को पीटा। 15 जुलाई को भी पति ने पिटाई की जिसके बाद से वह बच्चों के साथ मायके में रह रही हैं। पीडि़ता ने एसपी साउथ से गुहार लगाई थी। जिनके आदेश पर पुलिस ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी संजीवकान्त मिश्र ने बताया कि पीडि़ता की तहरीर पर पति के खिलाफ छेडख़ानी और मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें