Move to Jagran APP

Weather Update Kanpur: इस बार पहले की तरह न होगा बारिश का मौसम, तुरंत साफ हो जाएगा आसमान

मौसम विभाग की मानें तो अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाएं मिल रही हैं और क्षेत्रीय चक्रवात भी बना हुआ है। इससे मानसूनी गतिविधियां तेज होने से बारिश के प्रबल आसार बन गए हैं और बिजली गिरने की भी संभावना है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Mon, 12 Jul 2021 02:33 PM (IST)Updated: Mon, 12 Jul 2021 02:33 PM (IST)
Weather Update Kanpur: इस बार पहले की तरह न होगा बारिश का मौसम, तुरंत साफ हो जाएगा आसमान
मानसूनी गतिविधि तेज होने से बारिश के आसार।

कानपुर, जेएनएन। मानसूनी गतिविधियां फिर तेज हो गई और बारिश के भी प्रबल आसार बन रहे हैं। लेकिन, इन सबके बीच इस बार बारिश का मौसम कुछ अलग रहने वाला है, क्योंकि बारिश होने के बाद तुरंत आसमान साफ हो जाएगा। मौसम विभाग की मानें तो अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाएं पंजाब, उत्तराखंड के आसपास मिल रही हैं और क्षेत्रीय चक्रवात भी बना हुआ है। इसके चलते तेज हवा संग बारिश के आसार हैं और कुछ हिस्सों में बिजली गिरने की भी आशंका है।

loksabha election banner

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया की मानसून का सिस्टम फिर से बनने लगा है। टर्फ लाइन पंजाब, उत्तराखंड, असम तक बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी में निम्न हवा का क्षेत्र बन रहा है। अभी बारिश अलग अलग हिस्सों में होगी। हवा सामान्य से काफी तेज चलेगी। देश भर में बने मौसमी सिस्टम एक ट्रफ रेखा उत्तर पश्चिमी राजस्थान से पूर्वी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा होते हुए बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी तक फैली हुई है। उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तट के पास पश्चिम मध्य और उससे सटे उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना गया है। मध्य क्षोभमंडल स्तर तक ओडिशा के पास भी चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे इलाके पर बना हुआ है।

उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तरी पंजाब, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, केरल, कोंकण और गोवा और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। उत्तर पूर्व भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड के कुछ हिस्सों, दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण ओडिशा, गुजरात, पूर्वी राजस्थान, आंतरिक कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कानपुर मण्डल मई भी अब मानसून की गतिविधियाँ जारी रह सकती है शेष पंजाब, उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों, बिहार, पश्चिम बंगाल, आंतरिक ओडिशा, रायलसीमा, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.